शाहिद ने फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Updated at : 12 Aug 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘उडता पंजाब’ में काम करने के लिए कोई राजी नहीं था क्योंकि यह गंभीर फिल्म है. शाहिद की आने वाली फिल्म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट उनके साथ हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने ही आलिया को ‘उडता पंजाब’ में काम करने के लिए राजी […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘उडता पंजाब’ में काम करने के लिए कोई राजी नहीं था क्योंकि यह गंभीर फिल्म है.
शाहिद की आने वाली फिल्म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट उनके साथ हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने ही आलिया को ‘उडता पंजाब’ में काम करने के लिए राजी किया.यहां कल एक कार्यक्रम में शाहिद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम लोग लगभग एक साल से ‘उडता पंजाब’ बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोई भी इस फिल्म में काम नहीं करना चाहता था क्योंकि यह एक गंभीर फिल्म है.
मैंने आलिया को बताया कि मेरे हिसाब से यह किरदार एक अभिनेत्री के लिए बेहतरीन है.’’उन्होंने बताया कि आलिया ने मात्र दो दिन के भीतर इस फिल्म के लिए हां कह दी.इस फिल्म में शाहिद की पूर्व गर्लफेंड करीना कपूर भी हैं. इसका निर्देशन ‘क्वीन’ के निर्देशक विकास बहल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




