माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते हैं जैकी श्रॉफ

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्राफ लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते हैं. जैकी पहले भी माधुरी के साथ कई फिल्में कर चुके हैं. दोनों की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने भी सराहा था. जैकी और माधुरी ने साथ मिलकर ‘देवदास’, ‘लज्जा’, ‘खलनायक’, […]
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्राफ लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते हैं. जैकी पहले भी माधुरी के साथ कई फिल्में कर चुके हैं. दोनों की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने भी सराहा था.
जैकी और माधुरी ने साथ मिलकर ‘देवदास’, ‘लज्जा’, ‘खलनायक’, ‘100 डेज’, ‘परींदा’, ‘प्रेम दिवाने’, ‘राम लखन’ और ‘संगीत’ जैसी फिल्में की है. जैकी जल्द ही करण मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्दार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्य भूमिका में हैं.
जैकी ने बताया, ‘माधुरी को और फिल्में बनानी चाहिए, उन्हें एक फिल्म हमारे साथ भी बनाना चाहिये, जहां वह हमारे साथ रोमांस करें.’ उन्होंने बताया कि मैं अपने दौर के कलाकारों से सीखता हूं. मुझे उनका काम पसंद आता है. वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. सनी (देओल) बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. अनिल कपूर बहुत अच्छा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




