मैं नीरज घैवान को सलाम करती हूं : तसलीमा नसरीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2015 10:45 AM

विज्ञापन

मुंबई : बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने निर्देशक नीरज घैवान की फिल्म ‘मसान’ की जमकर तारीफ की है. वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में रिचा चड्ढा, संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल ने मुख्य किरदार निभाये हैं. फिल्म में ये किरदार अपने छोटे शहर के नैतिकता के बंधन से बाहर निकलने की […]

विज्ञापन

मुंबई : बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने निर्देशक नीरज घैवान की फिल्म ‘मसान’ की जमकर तारीफ की है. वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में रिचा चड्ढा, संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल ने मुख्य किरदार निभाये हैं.

फिल्म में ये किरदार अपने छोटे शहर के नैतिकता के बंधन से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. 52 वर्षीया लेखिका ने घैवान की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा कि उन्हें हिंदी फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं लेकिन ‘मसान’ ने उन्हें हैरान कर दिया.

उन्होंने लिखा, ‘मुझे हिंदी फिल्मों से ज्याद उम्मीदें नहीं होतीं लेकिन मेरे पास ‘मसान’ की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं. मैं नीरज घैवान को सलाम करती हूं.’ निर्देशक ने इस सराहना के लिए लेखिका का आभार जताते हुए ट्विटर पर जवाब में लिखा, ‘अभिभूत, आपका बहुत धन्यवाद.’

लेखिका ने बाद में लिखा,’ बॉलीवुड के बडे अभिनेताओं को मसान के युवा अभिनेताओं से सीखना चाहिए कि अभिनय कैसे किया जाता है.’ ‘मसान’ गत 24 जुलाई को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola