''बजरंगी भाईजान'' ने की धमाकेदार कमाई, 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2015 5:28 PM

विज्ञापन

मुंबई: सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ केवल एक सप्ताह में 200 करोड रुपये कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है. इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 20 . 05 करोड रुपये की कमाई की. वितरक इरोज इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा, ‘‘बजरंगी भाईजान ने दूसरे शनिवार को (भारत में)20.05 करोड […]

विज्ञापन

मुंबई: सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ केवल एक सप्ताह में 200 करोड रुपये कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है. इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 20 . 05 करोड रुपये की कमाई की.

वितरक इरोज इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा, ‘‘बजरंगी भाईजान ने दूसरे शनिवार को (भारत में)20.05 करोड रुपये की भारी कमाई की.’’ रिलीज के पहले दिन (17 जुलाई) 27 . 25 करोड रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने बीते सप्ताहांत पर 36 . 60 करोड और 38 . 75 करोड रुपये कमाए थे.
कारोबार विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट किया कि ‘बजरंगी भाईजान’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार को भारी बढोत्तरी देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 13 . 15 करोड़ रुपये और शनिवार को 20.05 करोड रुपये कमाए. इस फिल्म की कुल कमाई 217 . 82 करोड रुपये हो गई है.कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान, नवाजुददीन सिददीकी और अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola