ePaper

''बजरंगी भाईजान'' ने तोड़ा आमिर की ''पीके'' का रिकॉर्ड

Updated at : 20 Jul 2015 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
''बजरंगी भाईजान'' ने तोड़ा आमिर की ''पीके'' का रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘बजरंगी भाईजान’ पहले सप्‍ताह में सबसे पहले 100 करोड़ की कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन‍ सिद्दिकी, करीना कपूर और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिका में है. इसके अलावा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘बजरंगी भाईजान’ पहले सप्‍ताह में सबसे पहले 100 करोड़ की कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन‍ सिद्दिकी, करीना कपूर और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिका में है.

इसके अलावा सलमान ने अपनी पिछली फिल्‍म ‘किक’ का रिकॉर्ड भी तोड डाला है. फिल्‍म ने पहले दिन शुक्रवार को 27.25 करोड़ रूपये की कमाई की. सलमान की य‍ह आंठवी फिल्‍म है जो 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है. सलमान के लिए यह दोगुनी खुशी है.

सलमान इस फिल्‍म के अलावा अगले साल ईद के मौके पर फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ का तोहफा अपने फैंस को देनेवाले हैं. फिल्‍म के लिए महिला लीड की तलाश की जा रही है. वहीं ईद के मौके पर शाहरुख खान की फिल्‍म ‘रईस’ भी रिलीज होगी. वहीं खबरें आ रही है कि ‘बजरंगी भाईजान’ आगे भी अच्‍छी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola