ePaper

धौनी की पत्नी बनेंगी परिणीति !

Updated at : 15 Jul 2015 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी की पत्नी बनेंगी परिणीति !

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब महेंद्र सिंह धौनी की पत्निकीभूमिका में नजर आयेगी. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार साक्षी की भूमिका के लिए परिणीति चोपड़ा का नाम फाइनल किया जा सकता है. महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी की भूमिका के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब महेंद्र सिंह धौनी की पत्निकीभूमिका में नजर आयेगी. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार साक्षी की भूमिका के लिए परिणीति चोपड़ा का नाम फाइनल किया जा सकता है.

महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी की भूमिका के लिए इससे पहले आलिया भट्ठ, प्राची जैसे नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन अब इस फिल्म के लिए परिणीति का नाम आगे किया जा रहा है. इस फिल्म को नीजर पांडेय डायरेक्ट कर रहे है. उन्होंने इससे पहले अ वेडनस डे , स्पेशल 26 जैसी शानदार फिल्में बनायी है. अब नीरज ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ नामक फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में धौनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं.
बहुत पहले से साक्षी की भूमिका के लिए हिरोईन की तलाश की जा रही है. इससे पहले भी सुशांत और परिणीति शुद्ध देशी रोमांस नामक फिल्म में काम कर चुके है. हालांकि यह फिल्म हिट नहीं रही लेकिन दोनों की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया. नीरज भी इस फार्मूले के तहत दोबारा इस जोड़ी को पर्दे पर लाना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola