लेकिन मेरा दुश्मन कोई नहीं : नाना पाटेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2015 12:33 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने स्वीकार किया कि उनकी हर किसी के साथ लडाई होती है लेकिन उनका कोई दुश्मन नहीं है. वे जल्द ही निर्देशक अनीस बज्मी की ‘वेलकम बैक’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं. 64 वर्षीय पाटेकर […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने स्वीकार किया कि उनकी हर किसी के साथ लडाई होती है लेकिन उनका कोई दुश्मन नहीं है. वे जल्द ही निर्देशक अनीस बज्मी की ‘वेलकम बैक’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं.
64 वर्षीय पाटेकर ने कहा कि निर्देशकों के साथ भी उनका झगडा हुआ है लेकिन उनकी यह बहस ज्यादा लंबी नहीं रहती. उन्होंने कहा, ‘ उनकी अनीस के साथ भी लडाई हुई लेकिन यह ज्यादा लंबी नहीं रही. अनीस एक अच्छे निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा. मेरा हर किसी से झगडा होता है लेकिन मेरा कोई दुश्मन नहीं है.’
उन्होंने यह बात यहां फिल्म का ट्रेलर जारी होने के एक कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि उन्हें अनीस से सिर्फ एक ही समस्या है कि वह हमेशा अंत समय पर फिल्म की पटकथा देते हैं. देर रात को पटकथा देने के बाद वह (अनीस) चाहते हैं कि हम अगले दिन शूटिंग करें.
यह फिल्म 2007 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल है. इसमें श्रुति हसन, नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाडिया भी हैं. यह चार सितंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










