किम करदाशियां को फॉलो करना चाहती हैं सनी लियोन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2015 10:31 AM

विज्ञापन

फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही रियेलिटी टीवी शो ‘स्पिट्सविला’ के सीजन 8 को होस्‍ट करती दिखाई देंगी. उनका कहना है कि सलमानकीसपोर्ट की वजह से आज वे यहां हैं. सनी ‘बिगबॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं और इसी शो की वजह से वे भारत में लोकप्रिय हुई […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही रियेलिटी टीवी शो ‘स्पिट्सविला’ के सीजन 8 को होस्‍ट करती दिखाई देंगी. उनका कहना है कि सलमानकीसपोर्ट की वजह से आज वे यहां हैं. सनी ‘बिगबॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं और इसी शो की वजह से वे भारत में लोकप्रिय हुई थी.

सनी का कहना है कि,’ सलमान के शो बिग बॉस ने मेरे करियर को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है. उनकी वजह से ही भारत में दर्शक मुझे पसंद करते हैं. सलमान के सपोर्ट की वजह से आज मैं यहां हूं.’ सनी लियोन के साथ ‘स्पिट्सविला’ में रणविजय सिंह भी नजर आयेंगे.

वहीं सनी ने आगे बताया कि वो रियेलिटी टीवी स्‍टार किम करदाशियां के नक्‍शेकदम पर चलना चाहती हैं. उनका कहना है कि,’ मैं किम करदाशियां के शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियन्स’ जैसे शो करना चाहती हूं. मुझे रियेलिटी शोज बेहद पसंद है और मैं लंबे समय से इसकी दर्शक रही हूं.’

‘स्पिट्सविला’ शो बारे में उनका कहना है कि अगर वो सिंगल और थोड़ी यंग होती तो इस शो में एक प्रतिभागी के रूप में हिस्‍सा लेती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola