ePaper

शाहरुख के बॉलीवुड में 23 साल पूरे, प्रशंसकों का जताया आभार

Updated at : 01 Jul 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख के बॉलीवुड में 23 साल पूरे, प्रशंसकों का जताया आभार

मुंबई : बॉलीवुड फिल्‍म अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म उद्योग में 23 साल पूरा करने पर अपने प्रशंसकों, आलोचकों और शुभचिंतकों का आभार जताया. 49 वर्षीय अभिनेता ने 25 जून को फिल्म जगत में अपने 23 साल पूरे कर लिये. उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर इसे लेकर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इतनी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्‍म अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म उद्योग में 23 साल पूरा करने पर अपने प्रशंसकों, आलोचकों और शुभचिंतकों का आभार जताया. 49 वर्षीय अभिनेता ने 25 जून को फिल्म जगत में अपने 23 साल पूरे कर लिये.

उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर इसे लेकर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इतनी देरी से मैसेज पोस्ट करने का कारण उनकी व्यस्तता है. अभिनेता ने ट्वीट किया,’ ट्विटर पर सबको मेरा अभिवादन. सबसे पहले तो देरी के लिए तहेदिल से माफी मांगता हूं…लेकिन चूंकि मैं स्टार हूं इसलिए थोडी देरी कर सकता हूं. नहीं, मैं सच में आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’

उन्होंने ट्विटर पर डाले गए अपने एक मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में कहा,’ जब मैं जगा हुआ हूं, दुनिया सो रही है और मैं अकेलापन महसूस कर रहा हूं, आपके साथ के लिए आपका शुक्रिया, यह जो आप मुझे रात के बीच में दे रहे हैं.’ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार ने प्रशंसकों को शुक्रिया अदा करने के 23 कारण गिनाते हुए कहा कि सितारों की दुनिया में उनका सफर उनके समर्थन के बिना संभव नहीं होता.

1992 में आयी फिल्म ‘दीवाना’ से अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाले शाहरुख ने कहा,’ इस चीज के लिए आपका शुक्रिया, हर चीज के लिए आपका शुक्रिया और इन सभी 23 चीजों एवं 23 सालों के लिए कि आपने मुझे पसंद किया, इतना प्यार दिया, आपका शुक्रिया. अगर आप लोग नहीं होते तो मैं कुछ भी नहीं कर पाता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola