ePaper

बुल्‍गारिया में साईकिल की सवारी कर रहे हैं किंग खान शाहरुख

Updated at : 26 Jun 2015 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
बुल्‍गारिया में साईकिल की सवारी कर रहे हैं किंग खान शाहरुख

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुखन खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग को लेकर बुल्‍गारिया में हैं. वहां वे साईकिल से घूमने की योजना बना रहे हैं. उन्‍होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर एकांउट पर दी है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. शाहरुख ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुखन खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग को लेकर बुल्‍गारिया में हैं. वहां वे साईकिल से घूमने की योजना बना रहे हैं. उन्‍होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर एकांउट पर दी है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

शाहरुख ने बुल्‍गारिया की एक तस्‍वीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने लिखा, ‘क्या खूबसूरत बुल्गारियाई शाम है. मेरे ख्याल से मुझे साइकल पर घूमने निकलना चाहिये.’ शाहरुख और काजोल इस फिल्‍म में लंबे समय बाद फिर एकबार साथ नजर आनेवाले हैं.

इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रईस’ और ‘फैन’ में नजर आयेंगी. ‘रईस’ में वे पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे और ‘फैन’ में वो डबल रोल में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola