क्‍यों पब्लिक से छुपाया जा रहा है सलमान की हर्षाली को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2015 10:57 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक छोटी बच्‍ची हर्षाली ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. खबरों के मुताबिक सलमान और फिल्‍म के निर्देशन कबीर खान नहीं चाहते कि फिल्‍म रिलीज होने से पहले वो किसी से मिले. इसीलिये अभी उसे सबकी नजर से छुपा कर रखा गया है. दरअसल वह […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक छोटी बच्‍ची हर्षाली ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. खबरों के मुताबिक सलमान और फिल्‍म के निर्देशन कबीर खान नहीं चाहते कि फिल्‍म रिलीज होने से पहले वो किसी से मिले. इसीलिये अभी उसे सबकी नजर से छुपा कर रखा गया है.

दरअसल वह फिल्‍म की लीड करेक्‍टर हैं और फिल्‍म मेकर्स नहीं चाहते कि वो किसी से मिले. प्रोड्यूसर्स ने हर्षाली के माता-पिता के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट साईन किया है कि वो फिल्‍म के रिलीज होने से पहले किसी से नहीं मिलेगी. यह वही बच्‍ची है जिसे सलमान पाकिस्‍तान पहुंचाने जाते हैं.

दरअसल फिल्‍म की टीम हर्षाली के किरदार को लेकर संस्‍पेंस बनाये रखना चाहती है इसलिये हर्षाली को मीडिया और पब्लिक दोनों की नजरों से भी दूर रखा गया है. फिल्‍म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. नवाजुद्दीन सिद्दकी एक पाकिस्‍तानी पत्रकार की भूमिका में नजर आये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola