''बजरंगी भाईजान'' में सलमान ने पढ़ा गलत हनुमान चालीसा, कहा - ''संकट हरै मिटे सब पीड़ा''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ काफी समय से सुर्खियों में है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है लेकिन अब यह विवादों में आ गया है. दरअसल ट्रेलर में सलमान ने हनुमान चालीसा पढ़ी है, जिसपर बवाल मच गया है. सलमान ने ट्रेलर में […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ काफी समय से सुर्खियों में है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है लेकिन अब यह विवादों में आ गया है. दरअसल ट्रेलर में सलमान ने हनुमान चालीसा पढ़ी है, जिसपर बवाल मच गया है.
सलमान ने ट्रेलर में बोला है, ‘संकट हरै मिटे सब पीड़ा’ और तुलसीदास की पंक्तियों में यह ‘संकट कटै मिटै सब पीरा’ लिखी गयी है. इस शब्द से चौपाई का मतलब कुछ ज्यादा तो नहीं बदलता लेकिन तुलसीदास की पंक्तियों से यह मेल नहीं खाता.
फिल्म में सलमान ने एक पवन नामक लड़के का किरदार निभाया है जो हनुमान का बहुत बड़ा भक्त है. फिल्म की कहानी के अनुसार पाकिस्तान की एक बच्ची भारत में आकर खो गई है. सलमान उस बच्ची को पाकिस्तान पहुंचाने की जिम्मेवारी लेते हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई है. फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




