ePaper

VIDEO : सलमान ने की ''एबीसीडी 2'' की तारीफ, कहा - ''धमाका करेगी''

Updated at : 23 Jun 2015 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : सलमान ने की ''एबीसीडी 2'' की तारीफ, कहा - ''धमाका करेगी''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रेमो डिसूजा की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की तारीफ की है. फिल्‍म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म डांस पर आधारित है. सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा,’ आप बिल्‍कुल सही हो. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रेमो डिसूजा की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की तारीफ की है. फिल्‍म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म डांस पर आधारित है.

सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा,’ आप बिल्‍कुल सही हो. कोई भी डांस कर स‍कता है. मेरे ख्‍याल से ‘एबीसीडी 2′ धमाका करेगी. मुस्‍कुराओ वरुण.’ फिल्‍म पहले दिन सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘गब्‍बर इज बैक’ के नाम था.

वहीं सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

इस फिल्‍म के अलावा सलमान आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग भी कर रहे हैं. हाल ही उनकी बहन अर्पिता खान ने सेट से तस्‍वीरें पोस्‍ट की थी. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर नजर आयेंगी. खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola