फिल्म ''पीपली लाइव'' के सह निर्देशक महमूद फारूकी पर बलात्कार का आरोप
Updated at : 21 Jun 2015 2:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः समाज और मीडिया पर कटाक्ष करती फिल्म पीपली लाइव के सह निर्देशक महमूद फारूकी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर छह महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक अमेरिकी महिला ने महमूद फारूकी पर बलात्कार का आरोप लगाया है और थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. महिला का […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः समाज और मीडिया पर कटाक्ष करती फिल्म पीपली लाइव के सह निर्देशक महमूद फारूकी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर छह महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
एक अमेरिकी महिला ने महमूद फारूकी पर बलात्कार का आरोप लगाया है और थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. महिला का आरोप है कि फारूकी ने उनके साथ बलात्कार किया है. 19 जून को इस मामले की रिपोर्ट थाने में करवायी गयी थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इस खबर के बाद फिल्म जगत सकते में है.फारूकी और उनकी पत्नी अनुषा ने साथ मिलकर 2010 में फिल्म पीपली लाइव बनायी थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फारूकी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने उत्तराखंड के दून स्कूल से पढ़ाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




