ePaper

तीनों खान के साथ फिल्म बनाना महंगा होगा : सलमान खान

Updated at : 19 Jun 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
तीनों खान के साथ फिल्म बनाना महंगा होगा : सलमान खान

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता सलमान खान का कहना है कि कोई भी निर्माता फिल्म जगत के तीनों खान वे खुद, आमिर खान और शाहरुख खान को एक साथ लेकर फिल्म नहीं बना सकता क्योंकि तीनों को फिल्म में लेना काफी महंगा होगा. सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर जारी किए […]

विज्ञापन

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता सलमान खान का कहना है कि कोई भी निर्माता फिल्म जगत के तीनों खान वे खुद, आमिर खान और शाहरुख खान को एक साथ लेकर फिल्म नहीं बना सकता क्योंकि तीनों को फिल्म में लेना काफी महंगा होगा.

सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर कहा, ‘हम एक साथ काम करना पसंद करेंगे. आज वे (निर्माता) एक खान के साथ फिल्म बना सकते हैं लेकिन तीनों को एक साथ फिल्म में लेना काफी महंगा होगा.’

पिछले महीने आमिर और शाहरुख ने अपने अपने ट्विटर पेज पर ‘बजरंगी भाईजान’ का पहला पोस्टर जारी किया था. वहीं खबरें आ रही थी कि वे तीनों खान को लेकर फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के साथ करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं.

सलमान ने कहा, ‘उनका ऐसा करना दिल को छू लेने वाला था. मुझे यह काफी अच्छा लगा. मैं इसके लिए उन्हें बहुत सारा प्यार और सम्मान देना चाहूंगा.’ कबीर खान के निर्देशन में बन रही ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola