...अब ''वेडिंग प्लानर'' बनीं तापसी पन्नू

नयी दिल्ली : फिल्म ‘बेबी’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपना रुख ‘वेडिंग प्लानर’ बनने की ओर किया है और उनका दावा है कि यह कदम उन्होंने रचनात्मकता में अपनी दिलचस्पी की वजह से उठाया है न कि बॉलीवुड की अभिनेत्री के तौर पर असुरक्षा महसूस करने के कारण. बॉलीवुड की 27 वर्षीया अभिनेत्री ने […]
नयी दिल्ली : फिल्म ‘बेबी’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपना रुख ‘वेडिंग प्लानर’ बनने की ओर किया है और उनका दावा है कि यह कदम उन्होंने रचनात्मकता में अपनी दिलचस्पी की वजह से उठाया है न कि बॉलीवुड की अभिनेत्री के तौर पर असुरक्षा महसूस करने के कारण.
बॉलीवुड की 27 वर्षीया अभिनेत्री ने अपनी बहन और एक दोस्त के साथ मिलकर ‘द् वेडिंग फैक्टरी’ शुरु की है. कंपनी ने हाल ही में एक बर्थडे पार्टी की मेजबानी भी की. तापसी ने बताया कि उन्हें शादी के कई समारोहों की मेजबानी का प्रस्ताव मिला है.
उन्होंने कहा,’ अगर किसी को लगता है कि मैंने बॉलीवुड में असुरक्षा की भावना की वजह से वेडिंग प्लानर बनने का इरादा किया है तो यह बात सही नहीं है. यहां मेरे पास सुरक्षा, बीटेक की डिग्री, काम सब कुछ था. मैं यह सब छोड कर सिर्फ और सिर्फ रचनात्मकता में अपनी दिलचस्पी की वजह से वेडिंग प्लानर की राह पकड रही हूं.’
वैसे ‘चश्मे बद्दूर’ की कलाकार को लगता है कि वह अपना समय और उर्जा अब ऐसे काम में लगा रही हैं जिसकी वजह से वह फिल्मों से बिल्कुल दूर हो गई हैं. हालांकि उनके अनुसार, अभिनय में करियर के साथ साथ वह इस काम को कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




