...तो क्या शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी दीपिका पादुकोण, वीडियो

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी. एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया है. दीपिका ने हाल ही में ‘पीकू’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है. दीपिका को आईफा अवार्ड 2015 में ‘वूमेन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से […]
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी. एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया है. दीपिका ने हाल ही में ‘पीकू’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है. दीपिका को आईफा अवार्ड 2015 में ‘वूमेन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा गया है.
दीपिका ने कहा कि,’ मेरे लिये फैमिली से बढकर कुछ नहीं है. मैं शादी के बाद एक्टिंग छोड़कर अपना पूरा वक्त अपने परिवार को देना चाहती हू्ं. एक ऐसी जिदंगी जो लाइमलाइट से दूर हो. मैं नहीं जानती यह कब होगा लेकिन जब भी होगा, मैं ऐसा ही करूंगी.’
दीपिका का यह बयान उनके फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है. दीपिका फिलहाल रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आई थी. वहीं दोनों की धमाकेदार जोड़ी एकबार फिर ‘बाजीराव मस्तानी’ में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




