दीपिका मानती हैं अपनी मां को वास्तविक नायिका

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी मां वास्तविक नायिका हैं, क्योंकि उनकी मां उनका पूरा ध्यान रखती हैं. दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं वहीं उनकी बहन एक गोल्फ खिलाड़ी है. हाल ही आईफा अवार्ड 2015 समारोह में दीपिका को ‘वूमेन ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया है. इस […]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी मां वास्तविक नायिका हैं, क्योंकि उनकी मां उनका पूरा ध्यान रखती हैं. दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं वहीं उनकी बहन एक गोल्फ खिलाड़ी है.
हाल ही आईफा अवार्ड 2015 समारोह में दीपिका को ‘वूमेन ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि,’ मां हमेशा इस चकाचौंध भरी दुनियां से दूर रहती है और हम सब का ख्याल रखती है. परिवार के सभी लोग एकदूसरे को प्रेरित करते हैं लेकिन मां परिवार की रीढ़ की हड्डी है.’
दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दर्शकों ने फिल्म को खासा पसंद किया था. इसके बाद दीपिका ने एक के एक हिट फिल्में दी. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की. हाल ही दीपिका फिल्म ‘पीकू’ में नजर आई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक बेटी का किरदार निभाया है. फिल्म में पिता के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आये हैं.
दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बाजीराव मस्तानी’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




