ePaper

जोया को बखूबी आता है मानवीय संबंधों को समझना : करन जौहर

Updated at : 02 Jun 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
जोया को बखूबी आता है मानवीय संबंधों को समझना : करन जौहर

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक करन जौहर का मानना है कि उनकी साथी फिल्मकार जोया अख्तर मानवीय संबंधों को समझने वाली सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं. करन ने जोया की आने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म ‘दिल धडकने दो’ की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म हर क्षेत्र में खरी उतरती है. करन ने ट्वीटर पर लिखा, […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक करन जौहर का मानना है कि उनकी साथी फिल्मकार जोया अख्तर मानवीय संबंधों को समझने वाली सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं. करन ने जोया की आने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म ‘दिल धडकने दो’ की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म हर क्षेत्र में खरी उतरती है.

करन ने ट्वीटर पर लिखा, ‘ जोया अख्तर को रिश्तों को समझने और उन्‍हें व्यावहारिक रुप देने की जितनी समझ है उतनी किसी को नहीं है.’

https://twitter.com/karanjohar/status/605464135921336320

‘दिल धडकने दो’ के निर्माता रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर हैं. फिल्म अनिल कपूर, प्रियंका चोपडा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह जैसे कई बडे सितारों से सजी है.

इससे पहले भी एक ट्वीट में करन ने यह खुलासा किया था कि उनकी मां हीरु जौहर का कहना है कि उन्होंने जितनी भी फिल्में अपने जीवन में देखी है यह फिल्म उनमें से सबसे बेहतरीन है. ‘दिल धडकने दो’ एक पंजाबी फैमिली की कहानी है. इस फैमिली के पास किसी चीज की कोई कमी नही है लेकिन फिर भी कोई खुश नहीं है. फिल्‍म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola