अब सलमान हिंदी और उर्दू में भी करेंगे फैंस को ट्वीट

Updated at : 29 May 2015 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
अब सलमान हिंदी और उर्दू में भी करेंगे फैंस को ट्वीट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने खुलासा किया कि वह जल्द ही हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करेंगे. 49 वर्षीय सलमान ने वर्ष 2010 में ट्वीटर पर पदार्पण किया था और ट्वीटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग एक करोड है. सलमान ने ट्वीट किया, ‘मेरे सभी प्रशंसकों के लिए मैं […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने खुलासा किया कि वह जल्द ही हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करेंगे. 49 वर्षीय सलमान ने वर्ष 2010 में ट्वीटर पर पदार्पण किया था और ट्वीटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग एक करोड है.

सलमान ने ट्वीट किया, ‘मेरे सभी प्रशंसकों के लिए मैं जल्द ही हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करुंगा.’ सलमान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की हाल ही में पहली झलक जारी की गई है. उनकी यह फिल्म ईद 2015 पर रिलीज होगी.

फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. वहीं सलमान इस फिल्‍म के अलावा आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola