कुत्ते के चाटने के लिए फरहान ने चेहरे पर लगाई आइसक्रीम

कोलकाता : जोया अख्तर निर्देशित आगामी फिल्म ‘दिल धडकने दो’ में कुत्ते से काम कराने के लिए बॉलीवुड के अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर ने वनिला आईसक्रीम अपने चेहरे पर लगाई ताकि कुत्ता उन्हें चाटे. प्लूटो मेहता नाम का कुत्ता कई अभिनेताओं वाली फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है. फिल्म में फरहान के सह अभिनेता रणवीर […]
कोलकाता : जोया अख्तर निर्देशित आगामी फिल्म ‘दिल धडकने दो’ में कुत्ते से काम कराने के लिए बॉलीवुड के अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर ने वनिला आईसक्रीम अपने चेहरे पर लगाई ताकि कुत्ता उन्हें चाटे. प्लूटो मेहता नाम का कुत्ता कई अभिनेताओं वाली फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है.
फिल्म में फरहान के सह अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि कुत्ते से काम कराने और उन्हें चाटने के क्रम में फरहान ने वनिला आइसक्रीम अपने पूरे चेहरे पर लगा ली और फिर कुत्ता भागता हुआ आया और उसने सारी आईसक्रीम चाट ली.
फरहान ने कहा कि यह उनके लिए बहुत रोमांचक था कि एक कुत्ता उनके चेहरे को चाटे. आपको बता दें कि फिल्म एक क्रूज ड्रामा है जिसमें अनील कपूर, प्रियंका चोपडा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और फरहान हैं. ‘दिल धडकने दो- पांच जून रिलीज हो रही है.
वहीं फिल्म को लेकर यह खबरें भी आ रही थी कि फिल्म में रितिक रोशन कैमियो भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन का किरदार निभाते नजर आयेंगे.वहीं इस फिल्म में लंबे समय बाद अनुष्का और रणवीर की जोड़ी साथ दिखाई देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




