राजकुमार राव ने ''शिमला मिर्ची'' की शूटिंग की पूरी

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने आगामी फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग खत्म कर ली है. राजकुमार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया ट्विटर के जरिये दी. फिल्म के निर्माता रमेश सिप्पी हैं. ‘शिमला मिर्ची’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. 30 वर्षीय राजकुमार ने ट्वीट पर लिखा कि,’ ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग पूरी हुई. रमेश […]
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने आगामी फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग खत्म कर ली है. राजकुमार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया ट्विटर के जरिये दी. फिल्म के निर्माता रमेश सिप्पी हैं. ‘शिमला मिर्ची’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.
30 वर्षीय राजकुमार ने ट्वीट पर लिखा कि,’ ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग पूरी हुई. रमेश सिप्पी सर, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और रकुल प्रीत के साथ का अनुभव बहुत अच्छा रहा.’
And it's a wrap for #ShimlaMirchi. What an amazing experience it was with the genius #RameshSippy sir & @dreamgirlhema & @Rakulpreet .
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) May 12, 2015
फिल्म की कहानी में एक सिंगल मां और उसकी बेटी दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है. फिल्म में मां के किरदार में हेमा मालिनी के किरदार में नजर आयेंगी वहीं रकुलप्रीत कौर बेटी के किरदार में हैं. राजकुमार राव उस लड़के के किरदार में हैं जिससे मां-बेटी दोनों को प्यार हो जाता है.
इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव जल्द ही आगामी फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आयेंगे. फिल्म में राजकुमार, विद्या बालन के पति के किरदार में होंगे. फिल्म में इमरान हाशमी भी है जो विद्या के प्रेमी के किरदार में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




