...तो गैंगस्‍टर गवली का किरदार निभायेंगे अर्जुन रामपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2015 1:08 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी आने वाली फिल्म ‘डैडी’ के लिए दाढी बढा रहे हैं. इस फिल्म में वह गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गावली के मुख्य किरदार में हैं. रामपाल ने इस बारे में ट्वीटर पर जानकारी साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘ सभी को नमस्कार, उम्मीद है कि सब ठीक होंगे. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी आने वाली फिल्म ‘डैडी’ के लिए दाढी बढा रहे हैं. इस फिल्म में वह गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गावली के मुख्य किरदार में हैं. रामपाल ने इस बारे में ट्वीटर पर जानकारी साझा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ सभी को नमस्कार, उम्मीद है कि सब ठीक होंगे. दाढी बढ रही है, ‘डैडी’ के लिए तैयारियां चल रही हैं.’ रामपाल कुछ समय पहले रणबीर कपूर के साथ ‘रॉय’ में दिखाई दिए थे.

दर्शकों ने फिल्‍म ‘रॉय’ में उनकी एक्टिंग को पसंद किया था. यह एक थ्रिलर फिल्‍म थी. उन्‍होने फिल्‍म में एक फिल्‍ममेकर का किरदार निभाया था. वहीं अब देखना दिलचस्‍प होगा कि अर्जुन राजनेता के किरदार में दर्शकों को कितना लुभा पाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola