ePaper

अरशद ने पत्रकार को कहा, ''तुम्‍हारा दिमाग खराब है...''

Updated at : 15 Apr 2015 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
अरशद ने पत्रकार को कहा, ''तुम्‍हारा दिमाग खराब है...''

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वेलकम टू कराची’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर एक पत्रकार को थोड़ा सा रूखा जवाब दे दिया. अरशद के अनुसार यह उनके लिए फनी मूमेंट था लेकिन पत्रकारों को अरशद की यह बात कुछ पसंद नहीं आई. ‘वेलकम टू कराची’ में अरशद वारसी और जैकी भगनानी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वेलकम टू कराची’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर एक पत्रकार को थोड़ा सा रूखा जवाब दे दिया. अरशद के अनुसार यह उनके लिए फनी मूमेंट था लेकिन पत्रकारों को अरशद की यह बात कुछ पसंद नहीं आई. ‘वेलकम टू कराची’ में अरशद वारसी और जैकी भगनानी मुख्‍य भूमिका में हैं.

दरअसल ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर एक पत्रकार ने जैकी से पूछ लिया कि,’ फिल्‍म में इरफान की जगह वारसी ने ले ली है.’ पत्रकार ने फिल्‍म को फिलिम बोल दिया. अरशद ने इसी पर पूछ लिया,’ ये फिलिम क्‍या होता है…’. इसके बाद अरशद ने कहा कि ‘जैसे मेरा गला खराब है वैसे तुम्‍हारा दिमाग खराब है.’ अरशद की यह बात कुछ पत्रकारों को पसंद नहीं आई.

अरशद ने इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘दो जर्नलिस्ट मेरे सेंस ऑफ ह्यूमर से नाराज हो गए..मतलब अब मुझे केवल अपने दोस्तों के साथ ही मजाक करना होगा.’

आपको बता दें कि फिल्‍म की कहानी दो भारतीय के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से पाक्स्तिान के कराची पहुंच जाते हैं. फिल्‍म हास्‍य-कॉमेडी पर आधारित फिल्‍म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola