''Miss Vogue'' मैगजीन की कवर पेज में छाई आलिया ने दिये ''समर टिप्स'', वीडियो

‘Miss Vogue’ मैगजीन ने में भारत में अपना पहला एडिशन लॉन्च कर दिया है. वहीं आलिया भट्ट इस मैगजीन के कवर पेजज में नजर आयेंगी. जी हां ‘2 स्टेट्स’ की अभिनेत्री आलिया को इस मैगजीन के पहले कवर पेज पर जगह मिली है. मैगजीन के लॉन्चिंग मौके पर आलिया ने अपने फीमेल फैंस को कुछ […]
‘Miss Vogue’ मैगजीन ने में भारत में अपना पहला एडिशन लॉन्च कर दिया है. वहीं आलिया भट्ट इस मैगजीन के कवर पेजज में नजर आयेंगी. जी हां ‘2 स्टेट्स’ की अभिनेत्री आलिया को इस मैगजीन के पहले कवर पेज पर जगह मिली है. मैगजीन के लॉन्चिंग मौके पर आलिया ने अपने फीमेल फैंस को कुछ ब्यूटी टिप्स भी दिये.
आलिया इनदिनों फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर नजर आयेंगे. फिल्म में इन दोनों के अलावा करीना कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगी. शाहिद और आलिया इस फिल्म के अलावा ‘शानदार’ में भी नजर आनेवाले हैं.
आलिया लॉन्चिंग के मौके पर बिंदास अंदाज में नजर आई. उन्होंने कहा कि,’ ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग के कुछ महीनों बाद मैं अपने फेवरेट प्लेस लंदन जानेवाली हूं.’ साथ ही आलिया ने फैंस को गर्मियों में पहनावे को लेकर टिप्स भी दिये. उन्होंने बताया कि गर्मियों में ऐसे कपड़े पहने जो आपके लिए कम्फटेबल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




