ePaper

आयुष्‍मान के नाम अमिताभ का ''खत''

Updated at : 09 Apr 2015 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्‍मान के नाम अमिताभ का ''खत''

बॉलीवुड में विकी डोनर से नाम से मशहूर अभिनेता आयुष्‍मान खुराना हाल ही में फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ में नजर आये थे. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया. उनके काम के लिए क्रिटिक्‍स के अलावा कई बड़े स्‍टार्स ने भी बधाई दी. फिल्‍म में एक साधारण से लड़के का किरदार निभाया था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में विकी डोनर से नाम से मशहूर अभिनेता आयुष्‍मान खुराना हाल ही में फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ में नजर आये थे. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया. उनके काम के लिए क्रिटिक्‍स के अलावा कई बड़े स्‍टार्स ने भी बधाई दी. फिल्‍म में एक साधारण से लड़के का किरदार निभाया था. लेकिन तारीफ का सिलसिला यहां खत्‍म नहीं होता. इनदिनों आयुष्‍मान आसमान की सैर कर रहे है क्‍योंकि उनके साथ हुआ ही कुछ ऐसा है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाये कम है. ऐसे में बच्‍चन अगर किसी को खत लिखकर उसकी एक्टिंग की तारीफ करें तो इसके लिए तो ये आसमान में उड़ने के समान ही होगी. जी हां फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए अमिताभ ने आयुष्‍मान की तारीफ में एक खत लिखा है. इस खत को आयुष्‍मान ने इंस्‍टाग्राम में शेयर भी किया है.

अमिताभ के खत में आयुष्‍मान की तारीफ

अमिताभ ने खत में आयुष्‍मान की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा है कि,’ फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ में तुम्‍हारी एक्टिंग बहुत जबरदस्‍त थी. मैंने इस फिल्‍म को बड़े ही उत्‍साह से देखा. फिल्‍म में तुम्‍हारे अभिनय में मुझ कोई गलती नजर नहीं आई. मैंने यह खत तुम्‍हारे बेहतर काम के लिए लिखा है.’

अमिताभ ने खत के माध्‍यम से यह भी बताया कि वे आगे भी ऐसे ही बेहतर काम करते रहें. आयुष्‍मान ने भी इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीर शेयर करते हुए‍ लिखा है कि इस खत को अपने जीवनभर नहीं भूल सकता. बच्‍चन सर को मेरा दिल से सलाम.

असफलता के बाद पाई सफलता

फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ के पहले उनकी तीन फिल्‍म (हवाईजादा, बेवकूफियां और नौटंकी साला) बॉक्‍स ऑफिस पर असफल रही. एक के बाद एक फिल्‍म फ्लॉप होने से आयुष्‍मान थोडा निराश तो हुए लेकिन हिम्‍मत नहीं हारी. फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ में उन्‍होंने नवोदित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ काम किया.

जॉन के साथ दोबारा एंट्री

आयुष्मान खुराना ने फिल्‍म ‘विकी डोनर’ के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म से उन्‍हें एक विशेष पहचान मिली थी. इस फिल्‍म के निर्माता जॉन अब्राहम थे. अब दोबारा जॉन, आयुष्‍मान के साथ काम करनेवाले हैं.

आयुष्मान जल्‍द ही फिल्म ‘आगरा का डाबरा’ में लीड रोल निभायेंगे. इस फिल्‍म के निर्माता जॉन अब्राहम हैं. आयुष्मान का कहना है कि,’ मैं एक बार फिर अपनर पुरानी टीम के साथ वापस आ रहा हूं. मेरे लिए यह घरवापसी जैसा है. मैं काम के लिए बेहद उत्‍साहित हूं. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola