फिल्मकारों ने की सरकार से मांग, धूम्रपान विरोधी संदेश दिखाने का नियम हटायें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश के बडे फिल्मकारों ने सरकार से सिनेमाघरों के लिए पर्दे पर दिखने वाले धूम्रपान के हर दृश्य के साथ एक चेतावनी संदेश दिखाने का नियम हटाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसकी बजाए धूम्रपान विरोधी संदेश का असर बढाने के लिए फिल्मी सितारों से सजे वीडियो बनाए जाने चाहिए. फिल्म एंड […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश के बडे फिल्मकारों ने सरकार से सिनेमाघरों के लिए पर्दे पर दिखने वाले धूम्रपान के हर दृश्य के साथ एक चेतावनी संदेश दिखाने का नियम हटाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसकी बजाए धूम्रपान विरोधी संदेश का असर बढाने के लिए फिल्मी सितारों से सजे वीडियो बनाए जाने चाहिए.
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा कि कुछ बडे फिल्मकारों ने 15 दिन पहले हुई एक बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्री को यह प्रस्ताव सौंपा है.उन्होंने कहा कि सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारे धूम्रपान विरोधी संदेश देने के उद्देश्य से वीडियो शूट करने के लिए तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










