ePaper

सफलता का मतलब अपना सर्वश्रेष्‍ठ देना है: रितिक रौशन

Updated at : 30 Mar 2015 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
सफलता का मतलब अपना सर्वश्रेष्‍ठ देना है: रितिक रौशन

भारतीय फिल्‍म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से खास मुकाम हासिल करने वाले बॉलीवुड कलाकार रितिक रौशन का मानना है कि‍ सफलता का मतलब अपना सर्वश्रेष्‍ठ देना है. रितिक रौशन ने बताया कि ‘अगर आप लोगों से जुड़े रहते हैं, अगर आप में ‘मैं यह कर सकता हूं’ कहने की कुवत है, अगर आप अपनी जिंदगी […]

विज्ञापन

भारतीय फिल्‍म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से खास मुकाम हासिल करने वाले बॉलीवुड कलाकार रितिक रौशन का मानना है कि‍ सफलता का मतलब अपना सर्वश्रेष्‍ठ देना है.

रितिक रौशन ने बताया कि ‘अगर आप लोगों से जुड़े रहते हैं, अगर आप में ‘मैं यह कर सकता हूं’ कहने की कुवत है, अगर आप अपनी जिंदगी के सभी पहलुओं को आसानी से व्‍यवस्‍थित कर लेते हैं तो और अगर आप अपनी दिनचर्या की नीरस जिंदगी से आसानी से निकल पाते हैं तो यहीं आपकी असली सफलता है.
पत्रकारों से बात करते हुए रितिक ने कहा कि खूब पैसा कमाना, फेम पा लेना या कड़ी मेहनत करके कामयाबी हासिल करना बहुत अच्‍छी बात है लेकिन यह सभी तभी सामने आएंगी जब आप अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ दें.
रितिक फिलहाल आशुतोश गोवारिकर की पीरियड फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. यह फिल्‍म सिंधु घाटी की सभ्‍यता के समय की एक प्रेम कहानी पर आधारित है. यह फिल्‍म 12 अगस्‍त को रिलीज होगी.
फिल्म में रितिक के साथ पुजा हेगड़े बॉलीवड में अनी पहली फिल्म करने वाली हैं. इससे पहले रितिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्‍म बैंग-बैंग में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola