ePaper

दिल्ली की अदिति आर्या बनीं फेमिना मिस इंडिया

Updated at : 29 Mar 2015 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली की अदिति आर्या बनीं फेमिना मिस इंडिया

मुंबई : कल रात को मुंबई में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता की विनर दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या बनी . मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार रात को यशराज स्टूडियो में किया गया था. मिस इंडिया की पहली रनरअप रहीं मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज . दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ की आईटी स्टूडेंट […]

विज्ञापन

मुंबई : कल रात को मुंबई में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता की विनर दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या बनी . मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार रात को यशराज स्टूडियो में किया गया था. मिस इंडिया की पहली रनरअप रहीं मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज .

दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ की आईटी स्टूडेंट वर्तिका सिंह को मिला. मिस इंडिया प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया. इस वर्ष के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली की तीन लड़कियां टॉप टेन तक पहुंचीं.

https://www.facebook.com/feminamissindia/posts/10152853089006551:0

कल शाम आयोजित इस कार्यक्रम के ह्यग्रैंड फिनाले में अफरीन राचेयल वाज पहली उपविजेता जबकि वर्तिका सिंह दूसरी उपविजेता रहीं.अदिति मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि अफरीन तथा वर्तिका विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी.

इस कार्यक्रम में जॉन अब्राहम, मनीषा कोइराला, सोनू निगम, अनिल कपूर, फिरोज नाडियावाला, अबू जानी और संदीप खोसला, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, शामक डावर और चित्रांगदा सिंह जैसी हस्तियों ने जज की भूमिका निभाई.

fbb Femina Miss India 2015 Aditi Aryafbb Femina Miss India 2015 1st runner up Aafreen Vazfbb Femina Miss India 2015…

https://www.facebook.com/feminamissindia/posts/10152853151716551:0

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola