धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में शेखर सुमन के खिलाफ केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2015 1:06 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड और टेलीविजन कलाकार शेखर सुमन के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक एक लाइव कार्यक्रम के दौरान टेलीविजन कलाकार ने डेरा सच्‍चा सौदा के संत गुरमीत रामरहीम के खिलाफ टिप्‍पणी की थी. शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने शेखर सुमन के खिलाफ नरवाना सदर पुलिस में […]

विज्ञापन
बॉलीवुड और टेलीविजन कलाकार शेखर सुमन के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक एक लाइव कार्यक्रम के दौरान टेलीविजन कलाकार ने डेरा सच्‍चा सौदा के संत गुरमीत रामरहीम के खिलाफ टिप्‍पणी की थी.
शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने शेखर सुमन के खिलाफ नरवाना सदर पुलिस में मामला दर्ज कराया है. सतीश का आरोप है कि क्रम के दौरान उन्‍होंने गुरमीत राम रहीम और इंशा शब्‍द की गलत व्‍याख्‍या की थी.
सतीश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने इस कार्यक्रम का वीडियो यू-ट्यूब पर देखा तो उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची. उसके बाद उन्‍होंने सदर पुलिस स्‍टेशन में उन‍के खि‍लाफ शिकायत दर्ज की.
नरवाना सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनदीप ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola