ePaper

''पीकू'' में दीपिका और इरफान का काम बेहद शानदार : अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 25 Feb 2015 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
''पीकू'' में दीपिका और इरफान का काम बेहद शानदार : अमिताभ बच्‍चन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्‍चन हमेशा ही अपनी फिल्‍मों से दर्शकों को हैरान करते आये हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘शमिताभ’ रिलीज हुई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को पसंद किया था. अब वे अपनी अगली फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर तैयार हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्‍य भूमिकाओं में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्‍चन हमेशा ही अपनी फिल्‍मों से दर्शकों को हैरान करते आये हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘शमिताभ’ रिलीज हुई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को पसंद किया था. अब वे अपनी अगली फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर तैयार हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म की ज्‍यादातर शूटिंग कोलकाता में हुई है.

अमिताभ ने सोमवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम’ पर लिखा,’ फिल्म ‘पीकू’ की पी.आर. (पब्लिक रिलेशन) के लिए शूटिंग शुरू हो गई है और कुछ बहुत ही असाधारण काम किया गया है. हम आज दीपिका पादुकोण व इरफान खान एकसाथ रहे. मुझे यहां उनके बारे में बताने की इजाजत नहीं है, लेकिन मैं बस यह कह सकता हूं कि वे सभी निसंदेह बेहतरीन हैं.’

शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में अमिताभ, दीपिका के पिता के किरदार में नजर आयेंगे. इसके अलावा फिल्‍म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. समय-समय पर जरूर अमिताभ ने सोशल मीडिया के द्वारा शूटिंग के लोकेशन और अपने अनुभवों को शेयर करते रहे हैं. दर्शक भी इस फिल्‍म को खासा इंतजार कर रहे हैं.

वहीं ‘शमिताभ’ में अमिताभ धनुष और अक्षरा हासन के साथ नजर आये थे. फिल्‍म में अमिताभ की शूटिंग को दर्शकों ने सराहा था. वहीं फिल्‍म ‘पीकू’ के अलावा वे फिल्‍म ‘वजीर’ में भी दिखाई देंगे. ‘वजीर’ में वे फरहान अख्‍तर के साथ मुख्‍य भूमिका में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola