ePaper

जानिये रणवीर-करण को लेकर क्‍या बयान दिया राखी ने

Updated at : 25 Feb 2015 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
जानिये रणवीर-करण को लेकर क्‍या बयान दिया राखी ने

विवादित शो ‘एआईबी रोस्‍ट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोई इस शो के पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसके विपक्ष में. वहीं अपने बयान से हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली अभिनेत्री राखी सांवत ने भी शो के बारे में कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले भी हैरान हैं. जी […]

विज्ञापन

विवादित शो ‘एआईबी रोस्‍ट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोई इस शो के पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसके विपक्ष में. वहीं अपने बयान से हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली अभिनेत्री राखी सांवत ने भी शो के बारे में कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले भी हैरान हैं. जी हां राखी का कहना है कि इस वीडियो में करण जौहर और रणवीर सिंह की आवाज न‍हीं है.

राखी ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि करण और रणवीर उनके बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं. वीडियो में जो आवाज है वह में दोनों की नहीं है. किसी ने दोनों को फंसाने के लिए ऐसा किया है. राखी ने आगे फिर कहा कि,’ किसी ने उनके साथ चीटिंग की है वे दोनों ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते.’

राखी के इस अजीबोगरीब जवाब से कई लोगों को हंसी आ गई. वहीं AIB के को-फाउंडर तन्‍मय भट्ट ने ट्वीट कर कहा है, ‘राखी की प्रतिक्रिया का मैं फैन हो गया.’ इस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है. कई लोगों ने इस शो का जमकर विरोध किया है.

सलमान खान और आमिर खान ने भी इस शो का विरोध किया था. शो के दौरान सलमान की बहन अर्पिता को लेकर टिप्‍पणी की गई थी. वहीं आमिर ने अर्जुन और रणवीर को सलाह दे डाली थी. वहीं करण ने भी शो का सपोर्ट करते हुए कहा था कि जिसे शो पसंद आये वो देखे और जिसे न पसंद हो वो न देखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola