ePaper

फिर एकसाथ नजर आयेंगे करण के ''स्‍टूडेंट'' आलिया-सिद्धार्थ...

Updated at : 23 Feb 2015 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
फिर एकसाथ नजर आयेंगे करण के ''स्‍टूडेंट'' आलिया-सिद्धार्थ...

मुंबईः इन दिनों नयी नवेली खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और नवोदित कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा सुर्खियों में है. फ़िल्मी गलियारों में दोनों के बीच ‘कुछ-कुछ’ होने की ख़बरें तेज़ हैं. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कैरियर की शुरुआत करने वाले आलिया और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. खबर […]

विज्ञापन

मुंबईः इन दिनों नयी नवेली खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और नवोदित कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा सुर्खियों में है. फ़िल्मी गलियारों में दोनों के बीच ‘कुछ-कुछ’ होने की ख़बरें तेज़ हैं. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कैरियर की शुरुआत करने वाले आलिया और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी.

खबर है कि करण जौहर की अगली फिल्म में सिद्धार्थ नज़र आएंगे, जिसमें उनकी को-स्टार होंगी आलिया भट्ट. फिल्म का नाम है ‘एक मैं और एक तू’, जिसे शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे.इस फिल्म में उनके गर्मागर्म सीन की भी काफ़ी चर्चा है.

मजेदार बात तो यह है कि स्क्रीन पर अपना रोमांस दिखाने को तैयार सिद्धार्थ और आलिया रियल लाइफ में डेटिंग भी कर चुके हैं और हाल ही में दोनों ने अपनी छुट्टियां गोवा में साथ बिताईं.

सूत्र की मानें तो इस फिल्म में दोनों के बीच एक इंटिमेट लव-मेकिंग सीन है. यानी बात केवल ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ के किसिंग सीन तक नहीं रहेगी, बल्कि इससे कहीं आगे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola