ePaper

एआईबी रोस्ट : विवादास्पद ''Roast'' के वीडियो को यूट्यूब से हटाया गया

Updated at : 04 Feb 2015 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
एआईबी रोस्ट : विवादास्पद ''Roast'' के वीडियो को यूट्यूब से हटाया गया

मुंबई : कॉमेडी शो ‘एआईबी रोस्ट’ के सदस्यों ने कथित अश्लील भाषा एवं विषय वस्तु को लेकर हुए विवाद के चलते अपने शो के नवीनतम तीन भागों वाले वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया है.एआईबी ने ट्वीट में कहा है कि,’ एआईबी नॉकआउट को अब हटा दिया गया है. हम जल्द ही बात करेंगे.’ भारत […]

विज्ञापन

मुंबई : कॉमेडी शो ‘एआईबी रोस्ट’ के सदस्यों ने कथित अश्लील भाषा एवं विषय वस्तु को लेकर हुए विवाद के चलते अपने शो के नवीनतम तीन भागों वाले वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया है.एआईबी ने ट्वीट में कहा है कि,’ एआईबी नॉकआउट को अब हटा दिया गया है. हम जल्द ही बात करेंगे.’ भारत में अपनी तरह के पहले कॉमेडी शो रोस्ट में फिल्म निर्माता करन जौहर सहित आठ एआईबी सदस्यों के एक पैनल को दिखाया गया है, जो फिल्‍म ‘गुंडे’ के कलाकारों… रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर से उनके व्यावसायिक एवं निजी जीवन के बारे में सवाल करते हैं.

इस शो की जांच महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही है. यह शो तब विवादों में घिर गया, जब कई संगठनों ने इस शो में कथित ‘आपत्तिजनक भाषा’ का उपयोग करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके अलावा, सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने भी इस शो को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने साफ कहा कि शो की भाषा शालीन नहीं है.

सेंसर बोर्ड के सदस्य और फिल्मकार अशोक पंडित ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के गाली गलौच वाले कॉमेडी शोएआईबी रोस्ट को लेकर उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देकर आज विवाद खड़ा कर दिया है. करन-अर्जुन और रणबीर को शो में सरेआम अभद्र भाषा का प्रयकेग किया है. महाराष्ट्र सरकार इस शो की जांच करा रही है. भारत में इस तरह का यह पहला शो है.

वहीं करन ने पंडित के बयान पर करारा जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ अगर आपको लगता है कि ये आपके लायक नहीं है तो मत देखें.’’ ‘वी स्टैंड बाई एआईबी नॉकआउट’ के ट्विटर ट्रेंड के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी पंडित की आलोचना की है. आपको बता दें कि दिसंबर माह में मुबंई में इस शो की शूटिंग की थी जिसमें लगभग 4000 लोगों ने भाग लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola