सनी लियोन ने मैग्जीन के लिए पति संग किया फोटोशूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. सनी अपने फैंस के लिए फेसबुक पेज पर रोजाना नई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती रहती है. इस बार भी सनी ने अपने फैंस को खुश करने के लिए फेसबुक पर एक हॉट वीडियो अपलोड कर मानो अपने चाहने […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. सनी अपने फैंस के लिए फेसबुक पेज पर रोजाना नई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती रहती है. इस बार भी सनी ने अपने फैंस को खुश करने के लिए फेसबुक पर एक हॉट वीडियो अपलोड कर मानो अपने चाहने वालों को नई सौगात दी है.
सनी इस वीडियो में अपने हसबैंड डेनियल वेबर के साथ नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि सनी और उनके हसबैंड ने ‘मैडेंट’ मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है. इस वीडियो में सनी के कई अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही है. सनी ने सोशल नेटवार्किंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को अपलोड किया है.
आपको यह भी बता दें कि अभी हाल ही में ‘मैंडेंट’ मैग्जीन के कवर पेज के लॉन्च के मौके पर सनी अपने हसबैंड के साथ बहुत देर तक लिफ्ट में फंस गई थी. सनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ की भी शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ तुषार कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले सनी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में नजर आई थी. फिल्म के गानों को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










