अब सामाजिक मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहते हैं अरबाज खान

नोएडा: ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ बनाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता-फिल्म निर्देशक अरबाज खान ने कहा कि वह ‘पीके’ की तर्ज पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश दोनों हो. निर्माता के तौर पर अरबाज खान की तीसरी फिल्म रोमांटिक हास्य पर आधारित ‘डॉली की डोली’ है जिसमें भगोड़ी […]
नोएडा: ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ बनाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता-फिल्म निर्देशक अरबाज खान ने कहा कि वह ‘पीके’ की तर्ज पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश दोनों हो.
निर्माता के तौर पर अरबाज खान की तीसरी फिल्म रोमांटिक हास्य पर आधारित ‘डॉली की डोली’ है जिसमें भगोड़ी दुल्हन, दुल्हों को धोखा देती नजर आती हैं. फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक अभिषेक डोगरा ने किया है और फिल्म में सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने अभिनय किया है.
कल रात यहां पर ‘डॉली की डोली’ फिल्म के प्रचार के दौरान अरबाज ने कहा कि,’ निर्माता के तौर पर यह मेरी तीसरी फिल्म है. मैं सामाजिक मुद्दे वाली फिल्म बनाना चाहता हूं जिसमें ‘पीके’, ‘मुन्नाभाई’ श्रृंखला, ‘ओएमजी’ फिल्मों की तरह का एक संदेश हो.’
अपनी पहली दो फिल्मों में अभिनेता के तौर पर अरबाज ने सलमान खान को लिया था. हालांकि, उनकी तीसरी फिल्म में सलमान नहीं हैं और उपयुक्त भूमिका नहीं होने का कारण उन्होंने सलमान के ‘डॉली की डोली’ में नहीं होना बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




