ePaper

वरुण-परिणीति को लेकर भंसाली बनायेंगे चिनाब गांधी

Updated at : 16 Jan 2015 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण-परिणीति को लेकर भंसाली बनायेंगे चिनाब गांधी

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा को लेकर चिनाब गांधी बनाने जा रहे हैं. संजय लीला भंसाली काफी समय से फिल्म चिनाब गांधी बनाना चाहते थे. भंसाली फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और राजीव खंडेलवाल को लीड रोल्स में लेना चाहते थे, लेकिन बाकी फिल्मों को पहले […]

विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा को लेकर चिनाब गांधी बनाने जा रहे हैं. संजय लीला भंसाली काफी समय से फिल्म चिनाब गांधी बनाना चाहते थे.
भंसाली फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और राजीव खंडेलवाल को लीड रोल्स में लेना चाहते थे, लेकिन बाकी फिल्मों को पहले करने के चक्कर में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गयी. चर्चा है कि फिल्म में लीड जोड़ी के तौर पर वरुण धवन और परिणीती चोपड़ा से संपर्क किया गया है. फिल्म की प्रोड्यूसर स्मिता ठाकरे इस फिल्म को जल्द शुरू करने के बारे में सोच रही हैं.
स्मिता को लगता है कि वरुण और परिणीती ने बीते कुछ समय में शानदार अभिनय किया है. इसलिए वह दोनों को लेना चाहती हैं. स्मिता ठाकरे ने कहा कि चिनाब गांधी पूरी तरह से अभिनय पर आधारित है. मुङो लगता है कि वरुण धवन और परिणीती चोपड़ा इसके लिए बेहतरीन हैं.
उन्होंने कहा कि मैं इस साल अपने नये बैनर के तहत छह-सात फिल्में प्रोड्यूस करने के बारे में सोच रही हूं, जिसमें चिनाब गांधी भी शामिल हैं. वरुण धवन ने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आयी है और वह इसे साइन करने पर विचार कर रहे हैं, जबकि परिणीती की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola