अब नकारात्मक किरदार निभाने के लिए उतावला हूं : करन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 2:38 PM
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता करन सिंह ग्रेावर अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ से बडे पर्दे पर पदार्पण करने जा रहे हैं. उनका कहना है कि वे बॉलीवुड में नकारात्मक किरदार निभाना चाहते हैं. उनका मानना है कि छोटे पर्दे पर रोमांटिक नायक के रुप में पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में वे नकारात्मक किरदार […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता करन सिंह ग्रेावर अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ से बडे पर्दे पर पदार्पण करने जा रहे हैं. उनका कहना है कि वे बॉलीवुड में नकारात्मक किरदार निभाना चाहते हैं. उनका मानना है कि छोटे पर्दे पर रोमांटिक नायक के रुप में पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में वे नकारात्मक किरदार भी निभा पाएंगे.
एक साक्षात्कार में यहां करन ने कहा है कि,’ मैं सचमुच वाले नकारात्मक किरदार निभाना चाहता हूं यानि बिल्कुल बुरे लडके वाला, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे प्रशंसक मुझे ऐसा करने नहीं देंगे. मेरी छवि ऐसी है कि कोई भी मुझे इस तरह के किरदार निभाने की अनुमति नहीं देगा.’
यह जानते हुए भी कि डरावनी फिल्मों का दर्शक वर्ग ज्यादा बडा नहीं है, करन नहीं मानते कि बडे पर्दे पर शुरुआत करने के लिए इसमें कोई जोखिम है. उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘अलोन’ की कहानी काफी पसंद आई. फिल्म में कई ऐसे मोड़ हैं जिन्हें एक दर्शक के तौर पर मैं भी देखना पसंद करुंगा. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई डरावनी फिल्म कर रहा हूं. बल्कि मैंने फिल्म को उसकी कहानी की वजह से ही चुना है.’
‘अलोन’ का निर्देशन ‘रागिनी एमएमएस 2’ के निर्देशक भूषण पटेल ने किया है और इसके निर्माता कुमार मंगत हैं. फिल्म में करन सिंह के अलावा बिपाशा बसु भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में बिपाशा डबल रोल में नजर आयेंगी. वहीं कहा जा रहा है कि यह फिल्म बिपाशा की अब तक की सबसे डरावनी फिल्म होगी. फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










