ePaper

रणवीर सिंह ने मांगा दीपिका का हाथ!

Updated at : 10 Jan 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने मांगा दीपिका का हाथ!

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह ने डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के परिवार से उनका हाथ मांगा है. खबरें आ रही है कि रणवीर इस सिलसिले में दीपिका के घर गये थे. वे वहां दीपिका की छोटी बहन अनीषा पादुकोण से भी मिले. कई बार रणवीर-दीपिका को एकसाथ देखा गया है. लेकिन दोनों ने कभी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह ने डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के परिवार से उनका हाथ मांगा है. खबरें आ रही है कि रणवीर इस सिलसिले में दीपिका के घर गये थे. वे वहां दीपिका की छोटी बहन अनीषा पादुकोण से भी मिले. कई बार रणवीर-दीपिका को एकसाथ देखा गया है. लेकिन दोनों ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया .

खबरें आ रही है कि रणवीर ने दीपिका के घरवालों से शादी की बात की है. वहीं बताया जा रहा है कि दीपिका के परिवारवालों ने शादी के लिए हामी भी भर दी है. दीपिका अपने जन्‍मदिन को खास बनाने के लिए बैंगलुरू स्थित अपने घर पहुंची है. उनके साथ रणवीर भी थे.

आपको बता दें कि दीपिका ने अपना जन्‍मदिन ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ मालदीव में समय बिताया था. सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें आई थी जिनमें रणवीर-दीपिका मालदीव एयरपोर्ट पर साथ-साथ देखे गये थे. दोनों ने नया साल साथ मनाया था इसके बाद रणवीर ने दीपिका का जन्‍मदिन भी वहीं वर मनाया था.

दोनों की जोडी़ को फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में खासा पसंद किया गया था. इसके बाद ही दोनों के एकदूसरे के करीब आने के खबरें आई थी. दोनों की जोड़ी फिर एक बार आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ से धमाल मचाने आ रही है. इस फिल्‍म में दोनों के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी है. लेकिन दीपिका-रणवीर एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola