उदिता और मोहित के घर आयी नन्ही मेहमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2015 4:20 PM
मुंबई: ‘एक विलेन’ फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और उनकी पत्नी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के घर में आज एक बच्ची ने जन्म लिया. मोहित और उदिता ने जनवरी 2013 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है. मोहित के मामा महेश भट्ट ने ट्विटर पर यह खबर साझा की. भट्ट ने ट्वीट किया,’ […]
मुंबई: ‘एक विलेन’ फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और उनकी पत्नी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के घर में आज एक बच्ची ने जन्म लिया. मोहित और उदिता ने जनवरी 2013 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है. मोहित के मामा महेश भट्ट ने ट्विटर पर यह खबर साझा की.
भट्ट ने ट्वीट किया,’ मोहित सूरी और उदिता को ईश्वर का उपहार मिला. अभी अभी उनके जीवन में एक बच्ची का आगमन हुआ है.’ मोहित ने भट्ट कैंप की कई फिल्मों का निर्देशन किया है जिनमें ‘जहर’, ‘कलयुग’ और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
फिलहाल इनदिनों मोहित फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जिसमें विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में हैं.फिल्म को लेकर मोहित खासा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा था कि यह फिल्म दर्शकों को खासा पसंद आयेगी. यह एक अलग तरह की कहानी होगी. वहीं उदिता आखिरी बार फिल्म ‘मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है’ में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










