ePaper

बिग बी और ''रॉकस्‍टार'' रणबीर एकसाथ बड़े पर्दे पर आयेंगे नजर...

Updated at : 30 Dec 2014 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बी और ''रॉकस्‍टार'' रणबीर एकसाथ बड़े पर्दे पर आयेंगे नजर...

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर कपूर बिग स्‍क्रीन पर एकसाथ नजर आ सकते हैं. फिल्‍मकार अयान मुखर्जी एक फिल्‍म बनाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए अयान ने पहले ही रणबीर और चुलबुली आलिया को फाइनल कर लिया है. वहीं फिल्‍म में वे अमिताभ के रूप में एक बड़ा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर कपूर बिग स्‍क्रीन पर एकसाथ नजर आ सकते हैं. फिल्‍मकार अयान मुखर्जी एक फिल्‍म बनाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए अयान ने पहले ही रणबीर और चुलबुली आलिया को फाइनल कर लिया है. वहीं फिल्‍म में वे अमिताभ के रूप में एक बड़ा धमाका करना चाहते हैं.

सूत्रों के अनुसार खबरें आ रही हैं कि अयान बिग बी को एक खास रोल ऑफर करना चाहते हैं. अगर अयान अमिताभ को मनाने में कामयाब हो जाते हैं तो यह दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी. दोनों का एकसाथ पर्दे पर देखना दर्शकों को भी काफी पसंद आयेगा. इससे पहले अयान रणबीर को लेकर ‘वेकअप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं.

वहीं रणबीर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का ट्रेलर आउट हो चुका है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब फिल्‍म अगल साल रिलीज होने को तैयार है.

इधर अमिताभ भी अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ और ‘शमिताभ’ की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा उनकी एक और फिल्‍म ‘वजीर’ का फर्स्‍टलुक भी जारी कर दिया गया है. ‘पीकू’ में वे दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ नजर आयेंगे. वहीं ‘शमिताभ’ में धनुष के साथ और फिल्‍म ‘वजीर’ में वे फरहान अख्‍तर के साथ नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola