'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, अजय देवगन ने शेयर की नई अपडेट

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

गोलमाल 5, फोटो - इंस्टाग्राम

Golmaal 5: अजय देवगन ने 'गोलमाल 5' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

विज्ञापन

Golmaal 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआत ऊटी शेड्यूल से की गई है. अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

ऊटी में शुरू हुई शूटिंग

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि ‘गोलमाल 5’ का ऊटी शेड्यूल शुरू हो गया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा. गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ उनकी पोस्ट से साफ है कि फिल्म की शूटिंग अब तेजी से आगे बढ़ रही है.

फिर साथ नजर आई पुरानी टीम

अजय की शेयर की गई फोटो में उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू नजर आए. खास बात यह है कि शरमन जोशी की इस बार फिल्म में वापसी हुई है, जिससे फैंस और भी खुश हैं.

यहां देखें पोस्ट

अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट

फिल्म की घोषणा रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर की गई थी. मेकर्स ने एक टीजर भी रिलीज किया था, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दी. इसी के साथ यह भी कन्फर्म हुआ कि अक्षय कुमार भी इस बार फिल्म का हिस्सा होंगे. टीजर में उनका अलग लुक देखने को मिला, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है.

गोलमाल का सफर

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में हुई थी. पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड थी, जिसके बाद गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन रिलीज हुईं. अब गोलमाल 5 के साथ यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘माइकल’ ने वीकेंड पर संभाली रफ्तार, तीसरे दिन अच्छी कमाई

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola