फिल्म 'माइकल' ने वीकेंड पर संभाली रफ्तार, तीसरे दिन अच्छी कमाई

Published by :Anushka Singh
Published at :27 Apr 2026 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Michael box office collection Day 3

माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Michael Box Office Collection Day 3: माइकल’ ने ठीक-ठाक शुरुआत के बावजूद वीकेंड पर अच्छी पकड़ बनाई और ठीक-ठाक कमाई दर्ज की है. आइए आपको बताते हैं फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े.

विज्ञापन

Michael Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ जिसमें एक्टर जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. अब फिल्म अपने तीसरे दिन के आंकड़ों के साथ चर्चा में है. माइकल भारत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और दर्शकों और क्रिटिक्स से भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद शुरुआती तीन दिनों में इसने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो एक ठीक-ठाक ओपनिंग मानी जा रही.

तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 5.50 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले थोड़ी बढ़त दिखाई दी है, जिससे साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने शुक्रवार को 3.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, वहीं प्रीव्यू से भी कुछ कमाई हुई थी. इस तरह पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 16 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो भारत में फिल्म ने लगभग 19.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

विदेशों में शानदार प्रदर्शन

भारत के अलावा विदेशों में फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है. नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड में इसने करीब 97 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 217 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस वजह से यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बायोपिक फिल्मों में शामिल हो गई है.

‘धुरंधर 2’ से तुलना

बॉक्स ऑफिस की मौजूदा रफ्तार देखें तो ‘माइकल’ अभी’ ‘धुरंधर 2’ से आगे नजर आ रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब छठे हफ्ते में चल रही है और हाल ही में इसके वीकेंड कलेक्शन में गिरावट देखी गई है हालांकि, इसकी कुल कमाई अब भी काफी बड़ी है.

‘भूत बंगला’ पर असर

‘माइकल’ की एंट्री से बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर मिल रही है. खासकर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर इसका असर देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 39 दिन बाद भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम, जानें कमाई

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola