बॉक्स ऑफिस पर फेल ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, तीन दिन में ही हालत खराब

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

गिन्नी वेड्स सनी 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Ginny Wedss Sunny 2 collection: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कमजोर रही है. तीन दिनों में फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया. आइए आपको टोटल कलेक्शन करते हैं.

विज्ञापन

Ginny Wedss Sunny 2 Box Office collection day 3: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है. फिल्म की टक्कर हॉलीवुड सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ से हुई, जिसके चलते ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर पीछे नजर आ रही है.

तीन दिन में इतनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने पहले दिन करीब 0.30 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसमें थोड़ा उछाल आया और कलेक्शन 0.87 करोड़ तक पहुंच गया. हालांकि तीसरे दिन फिर से गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 0.38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. यह दूसरे दिन की तुलना में करीब 33% की गिरावट है. अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.43 करोड़ हो चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 1.20 करोड़ के आसपास पहुंचा है.

कमजोर रिव्यू और कम बज बना बड़ी वजह

फिल्म को मिली कमजोर प्रतिक्रिया और कम बज (हाइप) इसकी धीमी कमाई की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. शुरुआत से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला, जिससे थिएटर्स में भीड़ कम रही. फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के अलावा सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और गोविंद नामदेव नजर आ रहे हैं. ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रशांत झा ने लिखा और निर्देशित किया है. अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में सुधार नहीं होता, तो इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना मुश्किल हो सकता है.

पहली फिल्म थी ओटीटी पर रिलीज

‘गिन्नी वेड्स सनी’ का पहला भाग साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे. उस समय कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघर बंद थे, इसलिए फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola