मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का नया पोस्टर रिलीज, अदा शर्मा का लुक भी वायरल

Updated:
विज्ञापन

गवर्नर: द साइलेंट सेवियर पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Governor The Saviour Poster: गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के नए पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी का दमदार लुक और अदा शर्मा का नया अवतार देखने को मिला है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

विज्ञापन

Governor The Saviour Poster: मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को लेकर लोगों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट था. अब फिल्म के नए पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें मनोज बाजपेयी का एक गंभीर और दमदार किरदार दिख रहा है. साथ ही अदा शर्मा का नया लुक भी देखने को मिला है. इन पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म की कहानी देश के एक बड़े संकट और उसे बचाने की कोशिशों पर आधारित है.

मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार

नए पोस्टर्स में मनोज बाजपेयी एक गंभीर और जिम्मेदार किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी में वह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जिस पर देश को एक बड़े आर्थिक संकट से बचाने की जिम्मेदारी है. एक पोस्टर में वह कार में परेशान बैठे दिखते हैं, जहां लिखा है कि उनके कंधों पर देश को एक बड़े आर्थिक संकट से बचाने की जिम्मेदारी भी है. दूसरे पोस्टर में वह सोच में डूबे नजर आते हैं, जहां देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर संकेत दिए गए हैं. तीसरे पोस्टर में वह बोर्ड पर कुछ लिखते हुए समाधान खोजते दिखते हैं, जबकि चौथे पोस्टर में एक सरकारी दफ्तर में खड़े होकर बड़ा फैसला लेते नजर आते हैं, जिसने पूरे सिस्टम को हिला दिया.

अदा शर्मा का नया लुक

मेकर्स ने इस बार अदा शर्मा का भी पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एक नॉर्मल शादीशुदा महिला के रूप में नजर आ रही हैं. उनके किरदार को कहानी में एक अहम भूमिका से जोड़ा गया है, जो इस संकट से जुड़ी घटनाओं को आगे बढ़ाता है.

फिल्म की कहानी और टीम

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें देश के आर्थिक संकट और उससे बचाने की कोशिशों को दिखाया गया है. इसकी कहानी कई लेखकों ने मिलकर लिखी है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है. फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है.

यह भी पढ़ें: चित्रांगदा ने सलमान खान के अनप्रोफेशनल होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मिलनसार इंसान हैं

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola