खुशकिस्‍मत हूं जो मुझे यशजी के साथ काम करने का मौका मिला : काजोल

Updated at : 14 Dec 2014 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
खुशकिस्‍मत हूं जो मुझे यशजी के साथ काम करने का मौका मिला : काजोल

मुंबई : बॉलीवुड में जब अभिनेत्रियों के ‘स्लिम’ दिखने का चलन है, ऐसे वक्त में काजोल ने कहा है कि वह काफी खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यश चोपडा जैसे फिल्म निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने कभी भी अभिनेत्रियों को वजन कम करने को नहीं कहा. 40 वर्षीया काजोल का कहना है […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में जब अभिनेत्रियों के ‘स्लिम’ दिखने का चलन है, ऐसे वक्त में काजोल ने कहा है कि वह काफी खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यश चोपडा जैसे फिल्म निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने कभी भी अभिनेत्रियों को वजन कम करने को नहीं कहा.

40 वर्षीया काजोल का कहना है कि,’अभिनेत्रियों से वजन कम करने के लिए कहने के बजाय चोपडा सेट पर उनके खाने-पीने का काफी ख्याल रखते थे.’ यशराज फाउंडेशन की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 1000 हफ्ते पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में काजोल ने कहा,’यशजी एकमात्र निर्देशक थे जिन्होंने कभी भी अपनी अभिनेत्रियों से वजन कम करने को नहीं कहा.जबकि आजकल ऐसा कहा जाता है.’

काजोल ने कहा, ‘कोई भी फिल्म करते वक्त हर कोई अपने वजन और खान-पान को लेकर काफी सतर्क रहता है. पर मैंने जब भी उनके साथ काम किया, उन्होंने हमेशा ही यह सुनिश्चित किया कि अभिनेत्रियां उचित तरीके से खाना खाएं.’

शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ ने मराठा मंदिर में अपना 1000 सप्‍ताह पूरा कर लिया. वहीं 1000 हफ्ते पूरे होने के उपलक्ष्य में फिल्म का ट्रेलर यशराज फिल्म्स् ने दर्शकों को तोहफे के रूप में दिया है. इसे यू-ट्यूब पर अब तक कई लाख हिट्स मिल चुके हैं.

यह एक रोमांटिक-पारिवारिक फिल्‍म थी. फिल्‍म में राज मल्‍होत्रा (शाहरुख) और सिमरन (काजोल) की रोमांटिक कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. वहीं ‘डीडीएलजे’ भारतीय सिनेमा में सबसे लंबे समय तक प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म बन गई है. आदित्‍य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola