अस्सी: 21वें दिन भी नहीं संभली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरा कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कानी कुसरुति

Assi Box Office collection day 21: फिल्म अस्सी की बॉक्स ऑफिस कमाई अब तीसरे हफ्ते में लगातार गिरती नजर आ रही है. 21वें दिन भी फिल्म ने उम्मीद से कम कलेक्शन किया और कमाई में खास उछाल नहीं दिखा.

विज्ञापन

Assi Box Office collection day 21: डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’, जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब फिल्म के रिलीज के तीन हफ्ते भी पूरे होने वाले हैं और इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही है. शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी और दर्शकों ने भी मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया था. अब सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है. आइए आपको बताते हैं फिल्म के 21वें दिन की कमाई.

21वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 21वें दिन यानी गुरुवार को सिर्फ 8 लाख रुपये का बिजनेस किया है, जो फिल्म के लिए बहुत ही मामूली कमाई मानी जा रही है. वहीं 20वें दिन फिल्म ने करीब 0.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. बुधवार के मुकाबले गुरुवार की कमाई कम देखने को मिली है. जिससे साफ है कि फिल्म की पकड़ थिएटर में अब ढीली पड़ती जा रही है.

कुल कमाई कितनी हुई

अगर अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 10.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 12.79 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

फिल्म के बारे में

‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है, जो समाज और महिलाओं के साथ हुए गलत कामों के मुद्दे पर आधारित है. इसमें बलात्कार और यौन शोषण जैसे मामलों को दिखाया गया है और यह बताया गया है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ लड़ना कितना मुश्किल होता है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी एक वकील के किरदार में नजर आती हैं, जो पीड़ित महिलाओं के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ती हैं. वह कोशिश करती हैं कि जिन महिलाओं के साथ गलत हुआ है उन्हें इंसाफ मिले और उनकी आवाज दबने न पाए.

यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी 2: 14वें दिन फिल्म ने मारी बाजी या नहीं, कितनी हुई कमाई? जानें पूरा कलेक्शन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola