रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार धुरंधर 2, धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग

Updated at : 13 Mar 2026 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Advance Booking collection ranveer singh record breaking

धुरंधर 2 मूवी का पोस्टर

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में धमाल मचा रही है. फिल्म ने प्रेड प्री-व्यू में 29 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और प्रीमियर रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. जानिए फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन…

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस फिल्म की हो रही है, वह है धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर पार्ट 2 की. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं और अभी से इसकी एडवांस बुकिंग धुआंधार तरीके से चल रही है. आइए जानते हैं अब तक कितने टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने रिलीज से पहले कितने की कमाई कर ली है.

रिलीज से पहले ही तगड़ा कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की बिक्री इतनी तेज हो रही है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले ही इसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बता रहे हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 13 मार्च सुबह 10 बजे तक पूरे देश में फिल्म के लगभग 8371 शो के लिए 3 लाख 56 हजार 817 टिकट बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 19.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 24.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा क्रेज

एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं. इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां दर्शक बड़ी संख्या में प्रीमियर शो के टिकट खरीद रहे हैं.

अन्य राज्यों में अब तक का कलेक्शन कुछ इस तरह है:

  • महाराष्ट्र – 6.45 करोड़
  • दिल्ली – 4.75 करोड़
  • कर्नाटक – 4.17 करोड़
  • गुजरात – 1.38 करोड़
  • तेलंगाना – 1.34 करोड़

टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

टिकटों की बिक्री की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारत में प्रीमियर से 30 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन सकती है. फिलहाल यह रिकॉर्ड पवन कल्याण की फिल्म OG के नाम है, जिसने अपने प्रीमियर से करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

यह भी पढे़ं: धुरंधर के एक सीन में मेकर्स से हुई है गलती, क्या आपने नोटिस किया?

धुरंधर 2 का ट्रेलर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola