ePaper

दिलीप कुमार को अस्पताल से कल मिल सकती है छुट्टी

Updated at : 10 Dec 2014 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
दिलीप कुमार को अस्पताल से कल मिल सकती है छुट्टी

मुंबई: सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने इस बात की जानकारी दी. लीलावती अस्पताल मेंफेफड़ों के प्रसिद्व डॉक्टर (पलमोनोलॉजिस्ट) डॉक्टर जलील पारकर और कुमार के डॉक्टर ने बताया,’ दिलीप जी अब […]

विज्ञापन

मुंबई: सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने इस बात की जानकारी दी.

लीलावती अस्पताल मेंफेफड़ों के प्रसिद्व डॉक्टर (पलमोनोलॉजिस्ट) डॉक्टर जलील पारकर और कुमार के डॉक्टर ने बताया,’ दिलीप जी अब काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. अब वे निमोनिया (ब्रोन्कोनिमोनिया) से पूरी तरह ठीक हैं. यह पूरी संभावना है कि हम कल उन्हें छुट्टी कर दें.’

ठंड और सांस लेने में शिकायत के बाद 91 वर्षीय दिलीप कुमार को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता का कल 92वां जन्मदिन है. वहीं दिलीप साहब की आत्मकथा ‘द सबस्टेंस एंड द शैडो’ लिखने वाली उदय तारा नायर ने बताया कि मैं उनसे मिली थी और अब वह ठीक हैं. उन पर इलाज का असर दिख रहा है. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि उनकी पत्नी सायरा बानो ने इस खास दिन पर डिनर रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola