''फैन'' की शूटिंग के दौरान अबराम बन गए पापा शाहरुख के ''फैन''

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. यशराज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों शाहरुख के घर (मन्नत) के पास ही हो रही है. इस शूटिंग को देखने के लिए फैंस का जमावड़ालगा. वहीं इस शूटिंग का हिस्सा बने शाहरुख के छोटे […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. यशराज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों शाहरुख के घर (मन्नत) के पास ही हो रही है. इस शूटिंग को देखने के लिए फैंस का जमावड़ालगा. वहीं इस शूटिंग का हिस्सा बने शाहरुख के छोटे बेटे अबराम.
शाहरुख के बेटे शूटिंग के दौरान बेहद एक्साइटेड नजर आए. इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आयेंगे. एक रोल में शाहरुख सुपरस्टार बने हैं और दूसरे रोल में फैन. फिल्म को लेकर शाहरुख भी खासा उत्साहित हैं. इससे पहले शाहरुख फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आऐ थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
वहीं इन दिनों बॉलीवुड में डबल रोल का ट्रेंड तेजी से चल पड़ा है. रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नाडीज स्टारर फिल्म ‘रॉय’ में जैकलीन भी डबल रोल में नजर आयेंगी. वहीं कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एक्शन जैकसन’ में अजय देवगन डबल रोल में नजर आ चुके हैं. अब शाहरुख डबल रोल से दर्शकों को हैरान करना चाहते हैं. फिल्म 14 अगस्त 2015 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




